Bihar Nation
सबसे पहेले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

औरंगाबाद: कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह के निधन पर मदनपुर में पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष संजीव सिंह ने किया शोक सभा का आयोजन 

0 139

 

बिहार नेशन: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ सदानंद सिंह का बुधवार को निधन हो गया। तन -मन और धन से सदानंद बाबू कांग्रेस के बहुत ही वरिष्ठ नेता थे।

वे जीवन पर्यंत कांग्रेस के राजनीतिक  उसूलों पर चलते हुए कांग्रेस को मजबूत करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

उपरोक्त बातें औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड के कॉंग्रेस अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कही ।

उन्होंने कहा कि उनके निधन से बिहार ही नहीं राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने आठ बार विधायक के रुप में,  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में तथा बिहार विधानमंडल में कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में सेवा दी । उनके निधन से कांग्रेस पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है।

वहीं उनके निधन पर प्रखंड कांग्रेस कमेटी मदनपुर के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के अध्यक्षता में शोक सभा का भी आयोजन किया गया।

इस शोक सभा में कांग्रेस नेता सतनारायण सिंह, विनय सिंह, गोपाल सिंह,  हरबंस सिंह,  प्रदुम देव सिंह,  मनोज सिंह, राजेश्वर सिंह, इंद्रदेव भूइया,  मोहम्मद जावेद, मोहम्मद एनुअल,  लालदेव यादव,  भीम सिंह सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने संवेदना व्यक्त की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.