Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

बिहार में जवाद तूफान का 48 घंटे के अंदर दिखेगा असर,07 दिसंबर से बढ़ जाएगी ठंड 

0 451

 

जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट

बिहार नेशन: जवाद तूफान का असर अब बिहार में भी दिखने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में बिहार में तेज रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। जबकि हवा की रफ्तार 10-15 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। हालांकि राज्य के पूर्वी जिलों में भी अभी बारिश के आसार हैं।

बारिश के साथ ही ठंड बढ़ जाएगी।बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात जवाद की वजह पुरवैया हवा ही है और अब इसका असर भी सामने आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 7 दिसंबर से बिहार और झारखंड में ठंड बढ़ जाएगी। अभी सुबह और शाम के समय ठंड ज्यादा लगती है और दिन में मौसम गर्म रह रहता है।

तूफान

सात दिसम्बर के बाद यह सीन बदल जाने का अनुमान है। खासकर शाम होने के बाद अधिकांश इलाको में कुहासा बढ़ेगा। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल बिहार में पुरवैया हवा चल रही हैं, जिसकी गति 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे है और बिहार में 14 से 15 डिग्री के आसपास तापमान रह रहा है।

तूफान

इधर बढ़ती ठंड और कुहासे का सीधा असर विमान सेवा पर पड़ा है। पुणे से पटना आने-जाने वाली फ्लाइट पर कोहरे की ज्यादा मार पड़ रही है। बेंगलुरु और पूणे से पटना आने-जाने वाले विमान भी 3 घंटे तक लेट रहे। बेंगलुरु से आने वाली एक फ्लाइट 3 घंटे की देरी से पटना एयरपोर्ट पर पहुंची।

तूफान

हालांकि मौसम विभाग के अनुसार जवाद तूफान अब कमजोर पड़ने लगा है, हालांकि कुछ इलाकों में तूफान का असर देखने को मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.