Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

आज देश भर में धूमधाम से मनाई जा रही है मकर संक्रांति, खरमास खत्म

0 98

 

BIHAR NATION : आज देश भर में कोरोना महामारी के बीच भी धूमधाम से संक्रांति मनाई जा रही है। इस दिन चूड़ा-दही और तिल खाने की सदियों से परंपरा रही है। यह माघ महीने की शुरुआत का सूचक माना जाता है। धर्म विशेषज्ञों का मानना है कि साल में कुल 12 संक्रांति होती हैं जिनमें मकर संक्रांति का दर्जा सबसे विशेष माना जाता है। इस दिन किसी भी पवित्र नदी में स्नान को बेहद महत्वपूर्ण और फलदायी माना जाता है।

हालांकि, कोरोना काल में नदी में नहाने की इजाजत हर किसी को नहीं मिलेगी, ऐसे में उन्हें घर पर ही अपने नहाने के पानी में थोड़ा गंगाजल मिलाकर नहा लेना चाहिए। इस दिन पुण्य काल सुबह 8 बजकर 30 मिनट से शाम 5 बजकर 46 मिनट तक रहेगा।

मकर संक्रांति के दिन भगवान सूर्य की पूजा होती है। साथ ही, उनके पुत्र शनि की भी अराधना की जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि शनिदेव को मकर राशि का स्वामी माना जाता है। वहीं, आज गुरुवार है तो बृहस्पतिदेव की पूजा भी लाभकारी है।

मकर संक्रांति को पंजाब में लोहड़ी , उत्तराखंड में उत्तरायणी, गुजरात में उत्तरायण, गढ़वाल में खिचड़ी संक्रांति के नाम से मनाया जाता है। वहीं, असम में इस दिन बिहू और दक्षिण भारत में इस दिन पोंगल पर्व मनाया जाता है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.