Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

लड़का और उसका परिवार चार लाख दहेज लेने के बाद घर छोड़कर फरार, लड़की पक्ष ने कराईं प्राथमिकी दर्ज

0 387

 

जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट

बिहार नेशन: नालंदा से एक अजीब मामला सामने आया है जहाँ शादी के एक दिन पहले लड़का और उसका परिवार चार लाख दहेज लेने के बाद घर छोड़कर फरार हो गया । दरवाजे पर ताला लटका है। अब इस घटना के बाद लड़की पक्ष के लोग पुलिस से गुहार लगा रहे हैं । वहीं इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। । पुलिस आरोपियों को पकड़ने में जुटी हुई है।

रुपये

यह घटना रहुई थाना क्षेत्र के सैदल्ली गांव की है। बताया जाता है कि लड़के वाले शादी के लिए चार लाख रुपये मांग रहे थे। लड़की वाले ने जब उनकी मांग पूरी कर दी तब शादी के एक दिन पहले ही सभी घर में ताला लगाकर फरार हो गये। लड़की वाले ने शादी की सभी तैयारियां कर ली थी। 4 फरवरी को शादी होनी थी। लेकिन 3 फरवरी को ही सभी फरार हो गये।

वहीं लड़के वालों द्वारा बताया गया कि घर में किसी की मौत हो गयी है इसलिए अब शादी 11 फरवरी को होगी। लड़की वाले को उनकी बातों पर संदेह हुआ जिसके बाद वे लड़के के घर पर पहुंच गये जहां पता चला कि किसी की मौत नहीं हुई है। अब इस बात से लड़की वाले परेशान हैं कि अब वो क्या करेंगे। चार लाख रुपये नहीं देते तो शायद इतना पछतावा नहीं होता। पैसा मिलते ही लड़के वालों की नीयत बदल गयी।

बताया जाता है कि चंडी थाना क्षेत्र के महमदपुर निवासी खुशबू कुमारी की शादी रहुई थाना के पैंतालीस गांव निवासी रंजीत कुमार के साथ तय हुई थी। शादी के लिए लड़की वालों ने लड़का पक्ष को दहेज के नाम पर चार लाख रुपये भी दे दिए थे। दहेज की रकम मिलने के बाद शादी के एक दिन पहले लड़का समेत उसके सभी परिवार भाग गये।

इस घटना के बाद से लड़की के परिजनों में मायूसी छाई है। एफआईआर भी दर्ज कर लिया गया है। लड़के पक्ष की इस कारतूत से सभी मानसिक रूप से बहुत प्रताड़ित हो रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.