Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

औरंगाबाद: डीएम सौरभ जोरवाल ने 316 कब्रिस्तानों में मदनपुर समेत 88 कब्रिस्तानों के घेराबंदी को दी मंजूरी

0 371

 

जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट

बिहार नेशन: अब औरंगाबाद जिले में बहुत जल्द ही कब्रिस्तानों की घेराबंदी की जाएगी। इसके लिए जिला पदाधिकारी सौरभ जोरवाल ने कब्रिस्तान घेराबंदी योजना की बैठक में चयनित कुल 316 कब्रिस्तानों की सूची से पूर्व में विलंबित 88 कब्रिस्तानों को प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। इस सूची में औरंगाबाद में 15,  नबीनगर में 09, मदनपुर में 02, कुटुम्बा में 04, देव में 01, बारूण में 01, रफीगंज में 34, दाउदनगर में 01,  ओबरा में  09, गोह में  08  एवं हसपुरा में  04 कब्रिस्तान की घेराबंदी करना शामिल है।

वहीं सभी चयनित 316 कब्रिस्तानों की प्रशासनिक स्वीकृति उपलब्ध करा दी गयी है । जिनकी प्रखण्डवार संख्या इस प्रकार है:

औरंगाबाद -44 ,बारुण -19 ,दाउदनगर -23 ,देव -18 ,गोह -33 ,हसपुरा -20 ,कुटुम्बा -22 ,मदनपुर -16 ,नवीनगर -31 ,ओबरा -30 ,रफीगंज -60 ,कुल -316 कब्रिस्तान। जिला पदाधिकारी  सौरभ जोरवाल ने सभी चयनित 316 एवं स्वीकृत 88 कब्रिस्तानों की घेराबंदी के लिए यथाशीघ्र निविदा प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्देश अधिकारियों को देते हुए कहा कि वे इसे ससमय पूरा करें ।इस बैठक में अपर समाहर्त्ता , आशीष कुमार सिन्हा , जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी,नीलम मिश्रा एवं अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

गौरतलब हो कि बिहार में कब्रिस्तान के घेराबंदी को लेकर अक्सर सांप्रदायिक दंगे की संभावना बनी रहती है। कई जगहों पर जमीन में अभी भी विवाद दो समुदायों के बीच है। हालांकि इस तरह के मामले को प्रशासनिक स्तर पर सुलझाने का प्रयास दोनों समुदायों को विश्वास में लेकर किया जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.