Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

औरंगाबाद:”जाप पार्टी” नेता बिजेंद्र ने कहा- बीजेपी मानव अधिकारों का हनन कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है

0 141

 

बिहार नेशन: बिहार मे भी मुकेश सहनी के साथ उत्तर प्रदेश में फूलन देवी के शहीद दिवस पर की गई कारवाई अब जोर पकड़ने लगी है। फूलन देवी के शहादत दिवस पर गये  विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य मंत्री मुकेश सहनी को बनारस एरपोर्ट पर नजर बंद किये जाने पर जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश महासचिव विजेन्द्र कुमार यादव ने कहा है कि मोदी सरकार देश को फासीवादी तरीके से चलाना चाहती है। जहां चुनावों में हेरा फेरी, निर्वाचित विधायकों की खरीद-फरोख्त करती है।

वहीं विपक्ष या अपने गुट से बाहर के लोगों को शारीरिक आर्थिक और मानसिक शोषण कर जबरन प्रताड़ित कर रही है। जो यह किसी भी रूप में लोकतांत्रिक नहीं है। मुकेश साहनी को जहां नजरबंद किया गया वही उनके कार्यकर्ताओं को एरपोर्ट के बाहर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। ऐसे में यह कृत्य निचता को दर्शाता हैं। लोकतंत्र की हर बात पर दुहाई देने वाली भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है।

जाप नेता ने कहा कि मामूली धाराओं में रिपोर्ट होने के बाद लोगों को जेल भेजने वाली पुलिस अब सत्ता के दबाव में काम कर रही है। ऐसा लगता है भारत अब वो लोकतांत्रिक नहीं रह गया है जिसे दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने का तगमा दिया गया है। यहां की विकृत राजनीति ने उस लोकतंत्र की कब की हत्या कर दी है जिस लोकतंत्र में जनता के अधिकारों और उसके मूल्यों पर राजनीति हावी हो वहां किसी भी तरह से लोकतंत्र जीवित रह ही नहीं सकता हैं। उन्होंने मंत्री मुकेश सहनी से भी सवाल किया की वे इस अपमान की घूंट को पी जाएंगे या बीजेपी से बदला लेंगे !

Leave A Reply

Your email address will not be published.