Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

औरंगाबाद: शुक्रवार की सुबह खिली धूप से लोगों को मिली राहत

ठंड एवं कनकनी से लोगों को सुबह की धूप से राहत मिल रही है। हालांकि सुबह की धूप में वह गर्मी नहीं रहती है।

0 387

 

BIHAR NATION: ठंड एवं कनकनी से लोगों को सुबह की धूप से राहत मिल रही है। हालांकि सुबह की धूप में वह गर्मी नहीं रहती है। मौसम विभाग की माने तो अभी और ठंड बढे़गी । लेकिन शुक्रवार की सुबह धूप का खिलना यह संकेत दे रहा है कि मौसम साफ़ रहेगा । औरंगाबाद में मौसम की मेहरबानी नहीं रही। घने कोहरे का असर जनजीवन पर दिख रहा है। कोहरे इतने घने थे कि महज 30 फुट की दूरी भी देखना मुश्किल था। वाहन चालकों की तो बात ही दूर लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल था।

वहीं घने कोहरे से एनएच पर वाहन चालकों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। यहां हर रोज तेज रफ्तार से वाहन चलती थी वहां सोमवार को धीमी गति के साथ लाइट जला कर वाहनों को चलना पड़ा। थोड़ी ही दूर पर आवाज का सहारा लेना पड़ रहा था।

लोगों मे इस ठंड के मद्देनजर बाजारों में उनी कपड़ा खरीदने के लिए भीड़ जुट रही है। गुरुवार को बाजारों में भी ठंड से बचाव के लिए ऊनी कपड़ों की खरीदारी के लिए भीड़ देखी गयी। रात दस बजे से ही कोहरा गिरने लगा था।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.