Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

Bihar Panchayat chunav Result: आज के तीसरे चरण के मतगणना में किस प्रत्याशी ने किसे किया पराजित,जानें

0 194

 

बिहार नेशन: आज तीसरे चरण की मतगणना में कई धुरंधर प्रत्याशियों को पटखनी मिली है। मतगणना के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे।

वहीं औरंगाबाद जिले के रिजल्ट में बारूण प्रखंड के जिला परिषद क्षेत्र संख्या- 17 से विजंती कुमारी ने प्रियंका आनंद को 2693 वोट से मात दी है, और क्षेत्र संख्या – 19 से सुनीता देवी ने रेखा कुमारी को पराजित की।

वहीं, धनगाई पंचायत से मुखिया प्रत्याशी जोगिंद्र चौधरी ने अपने प्रतिद्वंद्वी रणविजय कुमार उर्फ बब्लू शर्मा 261 वोट से हराया।

पिपरा पंचायत से प्रीति कुमारी ने निवर्तमान मुखिया रीमा देवी को 332 वोट से पराजीत की। गोठौली पंचायत से सुषमा देवी ने रिंकू देवी को 534 वोट से चुनाव जीती।

कोचाढ़ पंचायत से लैला खातून ने इंद्रमणि देवी को हराया। भोपतपुर पंचायत से प्रभावती देवी ने लखपतिया देवी को मात देकर 648 वोट से चुनाव जीती।

टेंगरा पंचायत से पुष्पा देवी मुखिया पद से चुनाव जीती। जनकोप पंचायत से नीरज चंद्रवंशी 40 वोट से चुनाव जीते।

बर्डी पंचायत नीलम देवी विजयी घोषित की गई। वहीं  काजीचक पंचायत से उदय पासवान ने बाजी मारी बाजी।

नोट: काउंटिंग से जुड़ी यह अपडेट्स… आधिकारिक नहीं हैं…

Leave A Reply

Your email address will not be published.