Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

पकड़उवा शादी:  इलाज के बहाने डॉक्टर को बुलाया फिर पकड़कर करा दी शादी

0 448

 

 

जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट 

बिहार नेशन: बिहार के बेगूसराय से एक अजीब मामला सामने आया है। जहाँ एक जानवर के डॉक्टर को अपनी घर बुलाकर उसको किडनैपिंग की। उसके बाद जबरदस्ती उसकी शादी करा दी। पीड़ित डॉक्टर के रिश्तेदार ने बताया कि डॉक्टर को दोपहर 12:10 पर बीमार जानवर को देखने के लिए बुलाया गया था। बाद में 3 लोगों ने उनका अपहरण कर लिया। इस मामले के सामने आने के बाद घर में भी सभी लोग परेशान हो गए और फिर पुलिस को सूचना दी।

डॉक्टर का नाम सत्यम कुमार है और वह ग्रामीण पशु चिकित्सक है। 13 जून को वह दोपहर को अपने घर से निकले थे। लेकिन जब बहुत समय तक वह अपने घर वापस नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन शुरू हुई। बाद में पता लगा कि सत्यम की तेघड़ा वार्ड एक स्थित हसनपुर निवासी विजय कुमार सिंह की पुत्री से जबरन शादी की गई है। पुलिस को जैसे ही इस मामले की जानकारी हुई तो उसने छापेमारी शुरू कर दी और पुलिस ने राजकुमार सिंह उर्फ फोनी नाम के शख्स को हिरासत में लिया।

इस मामले में बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि इसकी सूचना आई है। और लड़का के पिता ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज करवाया है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएगा उसके बाद कारवाई की जाएगी। मामले की गंभीरता से जांच के लिए एसएचओ को हमने कहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.