Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

अपराधियों ने मुखिया को मारी छह गोली, हुई मौत, दूसरी बार जीते थे चुनाव

0 791

 

जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट

बिहार नेशन: बिहार के बेगूसराय जिले से बड़ी खबर है। जहाँ एक मुखिया की गुरुवार को गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक मुखिया का नाम वीरेंद्र शर्मा है जो जिले के परना पंचायत से चुनाव जीते थे। बताया जा रहा है कि मुखिया वीरेंद्र कुमार गुरुवार सुबह ईंट भट्ठा गए थे। वही पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन्हें गोलियों से भून दिया। मुखिया को छह गोलियां मारी गई। सुरेंद्र शर्मा दूसरी बार मुखिया बने थे।

नीमा चांदपुरा थाना क्षत्र के अंतर्गत परना पंचायत के मुखिया वीरेंद्र शर्मा दूसरी बार मुखिया बने थे। कहा जा रहा है कि कुछ लोगों से उनकी अदावत थी। इसमें राजनीतिक करणों से भी गोली मारने की बातें कही जा रही है। घटना जिले मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में हुई।

वहीं इस घटना के बाद से इलाके में भय वयाप्त है । साथ ही लोगों में आक्रोश भी है। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ NH 31 को जाम कर दिया है। इस हत्या को लेकर अन्य जनप्रतिनिधियों में खौफ है। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.