Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

देव सूर्य महोत्सव के अवसर पर किया गया जिला स्तरीय पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, इन कॉलेजों की छात्राएं बनी विजेता

0 156

 

जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट

बिहार नेशन: पर्यटन विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन औरंगाबाद के संयुक्त तत्वावधान में कल दिनांक 28 जनवरी 2023 को तीन दिवसीय सूर्य महोत्सव, देव 2023 का आगाज किया गया।

देव सूर्य महोत्सव

इस अवसर पर आज जिला स्तरीय पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी, संग्राम सिंह तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना, दयाशंकर सिंह ने बताया जिला पदाधिकारी औरंगाबाद के निर्देशानुसार प्रतियोगिता दो समूहों में वर्गीकृत थी। जिले के विभिन्न प्रखंडों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया कार्यक्रम समन्वयक डॉ निरंजय कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता के लिए ऑन स्पॉट विषय निर्धारित किया गया।

डॉ कुमार ने बताया कि सीनियर समूह के लिए पर्यावरण संरक्षण तथा जूनियर समूह के लिए बिहार का ग्रामीण जीवन विषय निर्धारित किया गया था। जबकि रंगोली के लिए कोई विषय निर्धारित नहीं की गई थी। डॉ कुमार ने बताया कि जिला पदाधिकारी के द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए वरीय पदाधिकारी एवं निर्णायक मंडली का सदस्य भी मनोनीत किया गया था। जिसमें जिला शिक्षा पदाधिकारी जिला योजना पदाधिकारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुटुंबा नबीनगर दाउदनगर गोह तथा बारुण बाल विकास परियोजना पदाधिकारी देव एवं कुटुंबा को समिति का सदस्य मनोनीत किया गया था।

उप विकास आयुक्त औरंगाबाद तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी औरंगाबाद के द्वारा उक्त गतिविधियों का निरीक्षण भी किया गया। डॉ कुमार ने बताया कि निर्णायक मंडल के निर्णय के आलोक में प्रतियोगिता का परिणाम भी घोषित किया गया। जिसके अंतर्गत जिला स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता के जूनियर समूह में ज्योति कुमारी को प्रथम, जानवी राज को द्वितीय एवं निशि को तृतीय घोषित किया गया। सीनियर समूह में स्वाती कुमारी को प्रथम, अंजली को द्वितीय एवं विक्रम कुमार सिंह को तृतीय घोषित किया गया।

जिला स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता के सीनियर समूह में सिन्हा कॉलेज के अंजलि एवं समूह को प्रथम , राम लखन सिंह यादव कॉलेज के गरिमा कुमारी एवं समूह को द्वितीय और देव गोदाम पर के रिया कुमारी एवं समूह को तृतीय घोषित किया गया। जूनियर समूह में संत इग्नेसियस के आकृति सिंह एवं समूह, रानी ब्रजराज कन्या प्रोजेक्ट के प्रिया कुमारी एवं समूह और मनिषा कुमारी को संयुक्त रूप से द्वितीय एवं जवाहर नवोदय विद्यालय बारूण के काजल कुमारी एवं समूह को तृतीय घोषित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.