BIHAR NATION is a new media venture of journalist Jay Prakash Chandra .This dot-in will keep you updated about crime, politics , entertainment and religion news round the clock.
जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट
बिहार नेशन: एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज पटना आ रही हैं । वे यहाँ अपनी गठबंधन के सभी नेताओं से मिलकर समर्थन मांगेंगी। उन्हें लगभग सभी प्रमुख दलों से आदिवासी महिला होने के कारण समर्थन मिल रहा है। उनका इस चुनाव में पलड़ा भारी माना जा रहा है। वे विशेष विमान से पटना आने के बाद सीधे पुराना सचिवालय जाएंगी। जहां वह भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। जिसके बाद वह एनडीए नेताओं के साथ बैठक के लिए होटल मौर्य जाएंगी।
इस बारे में बिहार के श्रम मंत्री व राष्ट्रपति चुनाव को लेकर प्रदेश के प्रभारी जीवेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमती मुर्मू एनडीए के सभी घटक दलों के नेताओं से होटल मौर्य में मिलेंगी और उनसे अपने पक्ष में मतदान की अपील करेंगी।
बता दें कि द्रौपदी मुर्मू पहली ऐसी राष्ट्रपति प्रत्याशी हैं जो आदिवासी समाज से आती हैं। द्रौपदी मुर्मू इससे पहले झारखंड की राज्यपाल भी रह चुकी हैं। बीजेपी नीत एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू का नाम का लेकर सबको चौंका दिया था। द्रौपदी के नाम पर काफी उन पार्टियों का भी समर्थन एनडीए को मिला है जो आदिवासी समाज से जुड़ी राजनीति करती है।
मुर्मू को न सिर्फ एनडीए के सभी दलों ने समर्थन देने की बात कही है, बल्कि विपक्ष के कुछ पार्टियों ने भी उन्हें राष्ट्रपति के लिए अपना वोट देने का फैसला लिया है। बता दें द्रौपदी मुर्मू के सामने देश में विपक्ष यशवंत सिन्हा को अपना प्रत्याशी बनाया है।
कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि वे बिहार में प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद के राबड़ी देवी और प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव से भी मुलाकात कर सकती हैं । उनसे मिलकर वे अपने लिए समर्थन मांग सकती हैं।
वहीं पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने राजद से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी एक बार मुस्लिम को दूसरी बार अनुसूचित जाति को मौका दिया । इस बार आदिवासी महिला के लिए समर्थन मांग रहे हैं। राजद को अपने फैसले पर दोबारा सोचना चाहिए।