BIHAR NATION is a new media venture of journalist Jay Prakash Chandra .This dot-in will keep you updated about crime, politics , entertainment and religion news round the clock.
जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट
बिहार नेशन: मनोरंजन जगत को बड़ा झटका लगा है। मशहूर कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का निधन हो गया है। पद्म विभूषण से सम्मानित 83 साल के बिरजू महाराज ने रविवार और सोमवार की दरमियानी रात अंतिम सांस ली।

उनके निधन पर देश के लोगों ने शोक प्रगट किया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित बिरजू महाराज के निधन पर दुख जताया। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘भारतीय नृत्य कला को विश्वभर में विशिष्ट पहचान दिलाने वाले पंडित बिरजू महाराज के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!’
आपको बता दें कि उन्होंने भारतीय नृत्य कला को विश्वभर में विशिष्ट पहचान दिलाई है। बताया जा रहा है कि उनकी मृत्यु हार्ट अटैक के कारण हुई है। पंडित बिरजू महाराज का जन्म 1938 में हुआ था। वो लखनऊ घराने से ताल्लुक रखते थे। पंडित बिरजू महाराज कथक नर्तक होने के साथ-साथ शास्त्रीय गायक भी थे।