Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे एवं दिवंगत रामविलास पासवान सहित कई को मिला पद्म पुरस्कार

0 137

 

BIHAR NATION : देश में 2021 के लिये पद्म पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर की गई है। सबसे बड़ा नाम जारी की गई इस लिस्ट में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का है। जिन्हें पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। आबे समेत ये पुरस्कार कुल 7 लोगों को दिया गया है। जिनमें एसपी बाला सुब्रमण्यम, डॉक्टर नरिंदर सिंह कपेनी और सुदर्शन साहू जैसे नाम शामिल हैं। बता दें कि पद्म पुरस्कारों में पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री सम्मान शामिल होते हैं।

आपको बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार इस साल पद्म भूषण पुरस्कार से 10 हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, पीएम के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (मरणोपरांत), असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई (मरणोपरांत) और धर्मगुरु कलदी सादिक (मरणोपरांत) शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.