Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

आज से लागू हो गया 1 जून तक के लिए नया लॉकडाउन-3, जानियें क्या-क्या चीजें खुली और बंद रहेंगी..

बिहार में कोरोना वायरस के तबाही को लेकर राज्य सरकार द्वारा बढ़ाया गया लॉकडाउन आज से 1 जून तक के लिए प्रभावी हो गया है. जबकि लॉकडाउन का दुसरा चरण मंगलवार को समाप्त हो गया

0 191

जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट

बिहार नेशन: बिहार में कोरोना वायरस के तबाही को लेकर राज्य सरकार द्वारा बढ़ाया गया लॉकडाउन आज से 1 जून तक के लिए प्रभावी हो गया है. जबकि लॉकडाउन का दुसरा चरण मंगलवार को समाप्त हो गया. आज से तीसरे लॉकडाउन की शुरूआत हो चुकी है. इस लॉकडाउन में जिलाधिकारियों को अधिक अधिकार दिए गये हैं. वे अपने अनुसार जिलें में पाबंदी को बढ़ा सकते हैं जबकि पहले से जो गाइडलाइंस जारी है उसे किसी भी परिस्थिती में वे शिथिल नहीं कर सकते हैं. साथ ही यह भी आपको बता दे कि खाद-बीज और कृषी की दुकाने  अब प्रतिदिन खुलेंगी.

corona

पहले इन दुकानो को केवल सोमवार और गुरूवार को ही खोलने के निर्देश दिए गये थें. राज्य सरकार ने यह निर्णय कृषी कार्य के मौसम को देखते हुए लिया है. इसके अलावा अनिवार्य सेवाओं को छोड़कर किसी भी प्रकार से वेवजह सड़क पर गाड़ी या पैदल निकलने पर मनाही रहेगी.

आपको बता दें कि  इस लॉकडाउन में भी जरूरी चीजों के लिए महज 4 घंटे का ही समय दिया गया है. गाँवों के लिए यह छूट सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक के लिए तो शहरों में यह छूट सुबह 6 बजे से 10 बजे तक रहेगी.ये जरूरी चीजे हैं जैसे –खाध सामग्री , दूध एवं अन्य सामान.

                                                                                                                                

    ये आदेश पहले की तरह ही लागू रहेंगे..

दूकाने, निजी प्रतिष्ठान ,सभी कार्यालय आवश्यक सेवाओं को छोड़कर, शादी एवं श्राद्ध कार्य में 20 लोग से अधिक नहीं शामिल होंगे. डीजे और बरात जूलूस बंद रहेंगे.हार्डवेयर और निर्माण सामग्री के दूकाने सिर्फ दो दिन सोमवार और गुरूवार को ही खुलेंगी. सभी स्कूल कॉलेज और शिक्षण संस्थान  बंद रहेंगे. परिक्षाएं स्थगित रहेंगी. रेस्टोरेंट में होम डिलीवरी सुबह के नौ बजे से रात के नौ बजे तक कर सकते हैं.सभी धार्मिक स्थल , सांस्कृतिक कार्यक्रम .,राजनीतिक कार्यक्रम पर रोक लगा रहेगा. वहीं सिनेमा हॉल, शौपिंग माँल स्टेडियम , पार्क ,क्लब पर प्रतिबन्ध जारी रहेगा.

गैरतलब हो कि राज्य में लॉक डाउन के बाद से कोरोना संक्रमण के दर में भारी गिरावट आई है.

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.