Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

नीतीश सरकार ने 7 IAS अधिकारियों को दिया  प्रमोशन,अब मिलेगा 1 लाख 82 हजार 200 से 2 लाख 24 हजार का पे स्केल

0 435

 

जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट

बिहार नेशन: बिहार सरकार अधिकारियों पर मेहरबान है। नये वर्ष आने से पहले प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग ने सात IAS अधिकारियों को प्रमोशन दिया है। इसमें 5 को प्रधान सचिव स्तर में प्रोन्नति मिली है, तो 2 को विशेष सचिव स्तर में प्रमोशन मिला है। इसे लेकर विभाग द्वारा नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।

सीएम नीतीश

सचिव स्तर पर नियुक्त IAS अधिकारियों को अगले ग्रेड में प्रमोशन दिया गया है। इनमें 1997 बैच के 5 अधिकारियों को उच्च प्रशासनिक ग्रेड-15 में पदोन्नति दी गई है। 2006 बैच के पांच IAS अधिकारियों को उच्च प्रशासनिक ग्रेड-14 में प्रोन्नति प्रदान की गई है।

इसके अलावा 2009 बैच के दो IAS अधिकारी, आपदा प्रबंधन के अपर सचिव एम रामचंद्रटूडू और राज्य परिवहन आयुक्त सीमा त्रिपाठी को विशेष सचिव के ग्रेड-13 में प्रोन्नति दी गई है। यह प्रोमोशन अगले साल एक जनवरी से लागू होगी।

रूपये 

1997 बैच के जिन अधिकारियों को ग्रेड-15 में प्रोन्नत किया है, उनमें बिहार के राज्यपाल के सचिव रॉबर्ट एल चोंग्थू का नाम भी शामिल है। इनके साथ सूचना प्रावैधिकी विभाग के सचिव संतोष कुमार मल्ल, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा कल्याण विभाग के सचिव पंकज कुमार, ऊर्जा विभाग के सचिव संजीव हंस, अल्पसंख्यक विभाग की सचिव श्रीमति सफीन एएन के नाम शामिल हैं।

आपको बता दें कि यह प्रमोशन इन अधिकारियों का 1 जनवरी 2022 से लागू होगा। वहीं इस प्रमोशन के बाद अधिकारियों का वेतन प्रत्येक महीना 01 लाख 82 हजार 200 से 2 लाख 24 हजार का वेतनमान मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.