Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

लोक आस्था का महापर्व आज उगते हुए सूरज को अर्ध्य देने के साथ ही हुआ सम्पन्न

चार दिवसीय आस्था और श्रद्धा का महापर्व छठ का आज सुबह उगते हुए सूरज को अर्ध्य देने के साथ ही सम्पन्न हो गया। इस महापर्व से पूरा बिहार भक्तिमय हो गया

0 324

BIHAR NATION: चार दिवसीय आस्था और श्रद्धा का महापर्व छठ का आज सुबह उगते हुए सूरज को अर्ध्य देने के साथ ही सम्पन्न हो गया। इस महापर्व से पूरा बिहार भक्तिमय हो गया । कोरोना के चलते इस बार देश भर में सार्वजनिक जगहों पर छठ पूजा और लोगों को इकट्ठा होने पर पाबंदी लगने की वजह से कई जगहों पर कृतिम तालाब की व्यवस्था की गई। ताकि लोग सूर्य को अर्ध्य दे सके।

हालांकि कई तालाबों पर भारी संख्या में श्रद्धालु पंहुचे। भीड़ इकट्ठी ज़्यादा थी कि लोगों के बीच 2 फ़ीट तो छोड़िए 2 इंच की भी दूरी नही थी। बहुत से लोगों ने मास्क नही लगाया था। खासतौर पर पूजा कर रही महिलाएं, 10 साल से कम उम्र के कई बच्चे भी भीड़ में मौजूद थे। मास्क नही पहने पर सवाल पूछने पर लोग अजीब-अजीब तरह के बहाने बनाते हुए दिखे।

वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद कटिहार शहर के बीएमपी छठ घाट पर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर की उपासना की. उन्होंने भी भगवान भास्कर को अघ्र्य अर्पित किया. बिहार की पहली महिला उपमुख्यमंत्री रेणु देवी भी बड़े धूमधाम से छठ कर रही थी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.