Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

बिहार में तीन जिलाधिकारियों को बदला गया,ये अब इन जिलों में करेंगे कार्य

0 247

 

बिहार नेशन : बिहार के तीन जिलाधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। इन आईएस अधिकारियों के तबादले से संबंधित अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। अब मुंगेर, सीतामढ़ी और जहानाबाद में नये डीएम होंगे नवीन  कुमार को जहानाबाद से ट्रांसफर कर मुंगेर के नया जिलाधिकारी बनाया गया है. सुनील कुमार यादव को सीतामढ़ी का डीएम बनाया गया है. सुनील कुमार वित्त विभाग के संयुक्त सचिव पद पर थे.

हिमांशु कुमार राय को जहानाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया है. हिमांशु कुमार सामान्य प्रशासन विभाग में अपर सचिव के पद पर थे. सीतामढ़ी की जिलाधिकारी अभिलाषा कुमारी को वित्त विभाग में संयुक्त सचिव पदस्थापित किया गया है, मुंगेर की जिलाधिकारी रचना पाटिल को समान्य प्रशासन विभाग में अपर सचिव पदस्थापित किया गया है.

आपको बता दें की शुक्रवार को ही बिहार सरकार ने प्रदेश के 22 अंचलाधिकारियों का ट्रांसफर का आदेश जारी किया था. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी अधिसूचना के अनुसार अंचल अधिकारी, प्रभारी अंचल अधिकारी, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, प्रभारी सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी के पद पोस्टेड बिहार राज्य सेवा के अंचाधिकारियों और इनके ही ग्रेड के अन्य राजस्व अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.