औरंगाबाद। जिले भर में उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के बीच रविवार को 75 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। इसी क्रम में सांसद आवास सिंह कोठी एवं भाजपा कार्यालय स्थित सुशील कुमार सिंह के द्वारा ध्वजारोहण किया एवं देश के वीर सपूतों को नमन किया गया। सुशील कुमार सिंह ने बताया कि यह दिन हमें महात्मा गांधी, भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद समेत सैंकड़ों महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान की याद दिलाता है। श्री सिंह ने बताया कि देश के विकास में सभी की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि बिना सभी के सहयोग के देश की तरक्की नहीं हो सकती है। आज कोरोना महामारी से लड़ने के लिए वैक्सीन लगवाना बहुत ही जरूरी है। जिले में तेजी से वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा, निर्वतमान विधान पार्षद राजन सिंह, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य व वरीय नेता गोपाल शरण सिंह, भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठ के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।